Latest Newsझारखंडरांची में यहां आज बैंक और बाजार रहे बंद, जानें वजह

रांची में यहां आज बैंक और बाजार रहे बंद, जानें वजह

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Banks and Markets Remain Closed: शहर के बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा गांव (Umedanda Village) को आपराधिक गिरोह पहाड़ी जी दस्ता ने मंगलवार को बंद करवा दिया है। मामले में उग्रवादी संगठन TSPC से अलग होकर वीकेएस तिवारी संगठन (VKS Tiwari Organization) के पहाड़ी जी दस्ता का नाम सामने आ रहा है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात में पहाड़ी जी दस्ता के चार से पांच सदस्य उमेडंडा पहुंचे थे और बाजार के दुकानदारों के साथ मारपीट करते हुए हथियार का भय दिखाया और मंगलवार को दुकान बंद (Shop Close) करने का निर्देश दिया और चले गए। इसके बाद मंगलवार को सुबह से ही उमेडंडा में सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी दुकानें बंद हैं और वाहन भी नहीं चल रहे हैं।

सूचना पाकर थाना प्रभारी रितेश कुमार पुलिस बल के साथ उमेडंडा गए और दुकानदारों से दुकान खोलने का आग्रह किया लेकिन दुकानदार दुकान खोलने के लिए तैयार नहीं हुए।

TSPC के साथ-साथ पहाड़ी जी और कुछ आपराधिक गिरोह का आतंक

उमेडंडा में स्थित इंडियन बैंक भी बंद है। उमेडंडा में स्थिति को सामान्य बनाने के लिए पुलिस प्रशासन प्रयास कर रही है। पुलिस बल उमेडंडा में लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। पहाड़ी दस्ता के सदस्यों ने उमेडंडा बंद क्यों किया इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।

बुढ़मू इलाके में TSPC के साथ-साथ पहाड़ी जी (Pahari Ji) और कुछ आपराधिक गिरोह का आतंक है। यह इलाका बालू तस्करी के लिए जाना जाता है। बालू से मिलने वाली रंगदारी हर गिरोह को मिले इसलिए सब अपना खौफ कायम करने में लगे रहते हैं। इस बार तो एक छोटे से संगठन ने पूरे गांव को ही बंद करवा दिया है।

थाना प्रभारी रितेश ने बताया कि गांव वालों को भय मुक्त कर दुकान खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। नक्सली और अन्य आपराधिक संगठन के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस वजह से भी अब आम लोगों को दहशत में डालने का काम कर रहे हैं। ग्रामीणों को धमकी देने वाले सभी आपराधिक तत्वों की पहचान हो चुकी है और उनकी तलाश में छापेमारी भी हो रही है।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...