Latest Newsझारखंडग्रामीणों ने दिखाया साहस, दो उग्रवादियों को घेरकर इस तरह उतारा मौत...

ग्रामीणों ने दिखाया साहस, दो उग्रवादियों को घेरकर इस तरह उतारा मौत के घाट…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Villagers Killed Militants : यदि ग्रामीण अपने साहस पर उतर जाएं और उग्रवादियों के खिलाफ मोर्चा (Front Against Militants) खोल दें तो यह झारखंड के लिए बड़ी बात है।

पश्चिमी सिंहभूम के नक्सल प्रभावित गुदड़ी में ऐसा ही उदाहरण सामने आया है। उग्रवादी संगठन PLFI के आतंक से तंग आकर 30 गांवों के ग्रामीणों ने संगठन के एरिया कमांडर मोटा टाइगर (Mota Tiger) समेत दो उग्रवादियों को घेरकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को गुदड़ी के सुदूरवर्ती टोमडेल पंचायत के कोमाय जंगल के समीप अंजाम दिया गया।

24 नवंबर को 2 ग्रामीणों की हुई थी हत्या

जानकारी के अनुसार, मोटा टाइगर पर क्षेत्र के दो लोगों के मर्डर का नामजद केस दर्ज है। बताया जाता है कि हथियार लेकर घूम रहे ग्रामीणों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

बता दें कि गुदड़ी के गिरू गांव में 24 नवंबर को रवि तांती और खूंटी निवासी सनसा टोपनो की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।

चार के मारे जाने की पुष्टि नहीं

क्षेत्र में ऐसी भी चर्चा चल रही है कि मोटा टाइगर और उसके एक साथी के अलावा चार अन्य उग्रवादियों को ग्रामीणों ने मार डाला है। लेकिन, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई।

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए चार थानों सोनुवा, आनंदपुर, गोईलकेरा और गुदड़ी की पुलिस घटनास्थल से एक किमी दूर से ही पूरी गतिविधि पर नजर रख रही है। कोमाय जंगल (Komay Forest) की ओर जानेवाले मार्ग पर जवान तैनात कर दिए गए हैं।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...