पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज होगा अंतिम संस्कार, बेटी और पत्नी ने दी श्रद्धांजलि

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Former PM Cremation : पूर्व प्रधानमंत्री Dr. Manmohan Singh का अंतिम संस्कार (Cremation) आज राजकीय सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर किया जाएगा। गृह मंत्रालय के निर्देश पर आज सुबह 11:45 बजे उनके अंतिम संस्कार का फैसला लिया गया है।

मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार से पहले Congress मुख्यालय लाया गया, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं और आम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस मुख्यालय पर उनकी पत्नी गुरशरण कौर और बेटी दमन सिंह ने भी श्रद्धांजलि देकर मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी।

11 किलोमीटर लंबी अंतिम यात्रा

बताते चलें डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा 11 किलोमीटर लंबी होगी। यह यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होकर अकबर रोड, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, आईटीओ रेड लाइट और पुराने पुलिस मुख्यालय के रास्ते होते हुए निगमबोध घाट पहुंचेगी।

स्मारक निर्माण की मांग पर सहमति

इधर कांग्रेस सहित कई राजनीतिक दलों ने डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में स्मारक बनाने की मांग की है। केंद्र सरकार ने इस पर सहमति जताई है और इसके लिए एक ट्रस्ट के गठन का निर्णय लिया गया है।

गौरतलब है कि गुरुवार, 26 दिसंबर की रात डॉ. सिंह का दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हो गया था। उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Share This Article