Latest Newsझारखंडनए साल के पहले दिन सिमडेगा मंडल कारा में छापेमारी, सुबह 4:30...

नए साल के पहले दिन सिमडेगा मंडल कारा में छापेमारी, सुबह 4:30 बजे से…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Raid in Simdega Mandal Jail : नए साल के पहले दिन आज बुधवार की सुबह 4:30 बजे से 6:30 बजे तक सिमडेगा मंडल कारा (Simdega Mandal Jail) में सघन छापेमारी (Raid) अभियान चलाया गया।

सिमडेगा DC के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में जेल के सभी वार्ड, महिला वार्ड, और कारा अस्पताल वार्ड की गहन तलाशी ली गई।

हालांकि, छापेमारी के दौरान किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

कार्यपालक पदाधिकारी ज्ञानरंजन ज्ञानी, बैजू उराँव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रणवीर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) दिनेश कुमार प्रजापति और थाना प्रभारी सिमडेगा के नेतृत्व में या छापेमारी अभियान चलाया गया।

रामगढ़ में हुए गोलीबारी की घटना के मद्देनजर हुई कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी रामगढ़ में भारत माला परियोजना के तहत हुई गोलीबारी की घटना के मद्देनजर की गई।

इस घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर Aman Sahu गैंग के मयंक सिंह ने ली थी। अमन साहू का करीबी सहयोगी आकाश रॉय मोनू फिलहाल सिमडेगा मंडल कारा में बंद है, जिसके चलते इस जेल पर विशेष नजर रखी जा रही है।

हालांकि तलाशी अभियान के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है।

जेल प्रशासन और पुलिस विभाग स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...