Latest Newsझारखंडझारखंड में HMPV का अलर्ट! स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन, जांच...

झारखंड में HMPV का अलर्ट! स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गाइडलाइन, जांच किट के दिए गए ऑर्डर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

HMPV Alert in Jharkhand : कर्नाटक (Karnataka) और गुजरात (Gujrat) में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामलों की पुष्टि के बाद Jharkhand में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह वायरस नया नहीं है और पहले भी सर्दी के मौसम में इसके मामले सामने आते रहे हैं। हालांकि, इस बार इसकी आक्रामकता को देखते हुए राज्य स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।

जांच किट के दिए गए ऑर्डर

स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सभी सिविल सर्जनों को सतर्क रहने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। रिम्स माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने सोमवार को तैयारियों का आकलन किया और जांच किट के ऑर्डर की पुष्टि की।

उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी जरूरी है।

स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन

स्वास्थ्य विभाग ने ICMR (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) की गाइडलाइन के तहत इन सावधानियों को बरतने की सलाह दी है।

० भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का उपयोग करें।

० हाथों की नियमित सफाई और सैनिटाइजर का प्रयोग करें।

० गैर-जरूरी रूप से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।

HMPV के लक्षण

० खांसी

० सर्दी

० बुखार

० गले में खराश

० कमजोरी

अधिकतर मामलों में ये लक्षण तीन से पांच दिनों में ठीक हो जाते हैं।

spot_img

Latest articles

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

खबरें और भी हैं...

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...