HomeभारतBJP के पूर्व विधायक के घर IT की रेड, बंगले से मिले...

BJP के पूर्व विधायक के घर IT की रेड, बंगले से मिले दो मगरमच्छ, अब वन विभाग करेगी कार्रवाई…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

IT Raid on Harvansh Singh Rathore House: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर (Harvansh Singh Rathore) के बंगले पर आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान बड़ा खुलासा हुआ।

दरअसल बंगला परिसर में मगरमच्छ (Crocodile) पाले जाने की जानकारी सामने आई, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने वहां से दो मगरमच्छों को रेस्क्यू किया।

बंगले में एक कुंड में मगरमच्छ रखे गए थे। शुक्रवार को उत्तर वन मंडल की टीम झांसी रोड स्थित बंगले पर पहुंची और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दो मगरमच्छों को सुरक्षित बाहर निकाला।

कुंड में थे पांच मगरमच्छ

वन विभाग की शुरुआती जांच में पता चला कि बंगले के कुंड में कुल पांच मगरमच्छ मौजूद थे, लेकिन फिलहाल केवल दो मगरमच्छों को रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के दौरान वन विभाग को वन्यजीवों से संबंधित कुछ दस्तावेज भी मिले, जिनकी जांच की जा रही है।

50-60 साल से पाले जा रहे हैं मगरमच्छ

स्थानीय लोगों के अनुसार, राठौर परिवार के बंगले में पिछले 50-60 वर्षों से मगरमच्छ पाले जा रहे हैं। बंगले में पहले एक छोटा चिड़ियाघर भी हुआ करता था, जो आसपास के क्षेत्र में प्रसिद्ध था।

हालांकि, राठौर परिवार का दावा है कि उनके पास वन्यजीवों से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज हैं, और उन्होंने समय-समय पर वन विभाग को इसकी जानकारी दी है।

भोपाल तक मचा हड़कंप

पूर्व विधायक के बंगले पर वन्यजीवों की मौजूदगी की खबर से सागर से लेकर भोपाल तक प्रशासन में हलचल मच गई है। घटना के बाद बंगले के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल, वन विभाग (Forest Department) इस मामले की गहन जांच कर रहा है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...