चर्चित YouTuber मनोज डे की फॉर्च्यूनर गाड़ी ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक गंभीर

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

YouTuber Manoj Dey Car Accident : धनबाद (Dhanbad) जिले के तिसरा थाना क्षेत्र के जयरामपुर मोड़ पर कल बुधवार की रात मशहूर YouTuber Manoj Dey की फॉर्च्यूनर गाड़ी ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर (Accident) मार दी।

टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

वहीं हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद तुरंत आनन-फानन में ऑटोचालक को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त मनोज डे गाड़ी में मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि कोई और व्यक्ति उनकी गाड़ी चला रहा था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि हादसा किसकी गलती से हुआ। फिलहाल घायल ऑटो चालक का इलाज जारी है।

Share This Article