झारखंड के लोकगायक महावीर नायक से मिलने पहुंचे दीपक प्रकाश

Newswrap
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mahaveer Nayak : झारखंड के प्रसिद्ध लोकगायक 83 वर्षीय Mahaveer Nayak को कला क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए Padma Shri पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस घोषणा के बाद से प्रदेश में गर्व और खुशी का माहौल है।

इसी बीच महावीर नायक को बधाई देने झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद Deepak Prakash उनके आवास पहुंचे। इस मौके पर दीपक प्रकाश ने कहा, “यह झारखंड के लिए गर्व का क्षण है। महावीर नायक को पद्मश्री से सम्मानित किया जाना उनकी कड़ी मेहनत और लोककला के प्रति समर्पण का सच्चा सम्मान है।”

“भिनसरिया राग का राजा” महावीर नायक

बताते चलें महावीर नायक ने अब तक 500 से अधिक लोकगीतों की रचना की है और 60 प्राचीन लोकगीतों को संरक्षित एवं संवर्द्धित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हें भिनसरिया राग का राजा कहा जाता है और उनकी गायकी की प्रगतिशील शैली को विशेष पहचान मिली है।

झारखंड आंदोलन में निभाई अहम भूमिका

गायकी के अलावा, महावीर नायक ने Jharkhand को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के आंदोलन में भी भाग लिया। उन्होंने HEC (हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) में भी काम किया और अपनी कला के माध्यम से झारखंड की संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

महावीर नायक ने पद्मश्री के लिए प्रधानमंत्री Narendra Modi का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “एक गुदड़ी के लाल को इतना बड़ा सम्मान देकर उन्होंने झारखंड की कला और संस्कृति का मान बढ़ाया है। यह सम्मान हमें कला और संगीत के प्रति और भी अधिक प्रेरित करता है।”

Share This Article