Homeभारतकौन हैं रशियन गर्ल पोलिना? घूमने आई थी भारत, लेकिन अब...

कौन हैं रशियन गर्ल पोलिना? घूमने आई थी भारत, लेकिन अब…

Published on

spot_img

New Delhi : हर साल लाखों विदेशी लोग अपने परिवार के साथ भारत घूमने आते हैं। उन लोगों का भारत में खूब सत्कार भी किया जाता है। साथ ही साथ कई विदेशी लड़कियां तो Social Media पर दोस्ती करके भारतीय लोगों से शादी रचा लीं। वहीं, कुछ विदेशी लड़कियां यहां घूमने आईं और देसी छोरे को पसंद कर शादी कर ली।

Russian Girl ने अपनी कहानी बतलाई है। रशियन महिला का कहना है कि वो Solo Trip पर 5 दिन के लिए भारत आई थी, लेकिन उसकी जिंदगी ऐसी बदली कि वो पांच सालों से अपने वतन नहीं लौटी।

रशियन महिला का नाम Polina Agrawal है। Video के मुताबिक, पोलिना घूमने फिरने की बेहद शौकीन रही हैं। वो कई बार अकेले भी घूमने निकल जाती थीं। इसी जुनून में आकर एक बार पोलिना ने अकेले भारत आने का फैसला कर लिया। उन्होंने भारत में 5 दिन की Trip Plan की। इसमें देश के कई मशहूर Tourist Place शामिल थे।

लेकिन 5 दिन के Tour में ही पोलिना को भारत का एक देसी छोरा पसंद आ गया। दोनों में बातचीत होने लगी। दोतरफा प्यार होने के बाद पोलिना ने भारतीय प्रेमी के साथ शादी का फैसला कर लिया। हालांकि, पोलिना ने अपने Video में पति के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। लेकिन वो बार-बार खुद को बनिया बतलाती हैं। यहां तक कि Surname में भी पोलिना ने अग्रवाल लगा लिया है। पोलिना का कहना है कि कहां 5 दिन के लिए अकेले Trip पर भारत घूमने आई थी और अब 5 सालों से यहीं की होकर रह गई हूं। अपने वतन यानी अपने देश रूस भी नहीं गईं।

पोलिना ने अपने Instagram Account पर इस Video को Share किया है, जो तेजी से Viral हो रहा है। पोलिना फिलहाल दिल्ली में रहती हैं। पोलिना के इस Viral Video को अब तक लगभग 90 लाख लोगों ने देखा है। वहीं, लाखों लोगों ने इसे Like किया है, हजारों लोगों ने Share किया है। इतना ही नहीं, इस वीडियो पर ढेर सारे Comments भी आए हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए अलवाज ने लिखा है कि क्या तुमने ताज महल देखा? पहली बार तुम भारत कब आई थी? सोमनाथ चैटर्जी ने लिखा है कि यह शानदार है।

हम कह सकते हैं कि आपने भारतीय संस्कृति को स्वीकार कर लिया है, साथ ही आपने अपने पति को खान-पान की आदतों के मामले में रूसी बना लिया है। Rohit Taneja ने कमेंट कर पूछा है कि क्या आपकी कोई बहन भी है, अगर है, तो मेरे लिए उसे कुंवारी रखिएगा।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट से हड़कंप! 8 की मौत, कई घायल, पूरे शहर में हाई अलर्ट

New Delhi News: लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार...

14 साल की किशोरी से रेप करने वाले दरिंदे दिलीप राय को उम्रकैद

Dumka News: न्याय की बड़ी जीत! प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसएन मिश्रा...

दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, ठेकेदार के ऑफिस में घुसे हथियारबंद बदमाश, हवाई फायरिंग कर फरार

Jamshedpur News: बेखौफ अपराधियों ने सोमवार दोपहर को सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बिरसानगर थाना...

रांची के रैडिसन ब्लू होटल में पैराडाइज PAPAYA On-The-Go लॉन्च

 Ranchi News: राजधानी रांची के पॉश रैडिसन ब्लू होटल में सोमवार को क्रिसमस और...

खबरें और भी हैं...

दिल्ली में लाल किले के पास कार ब्लास्ट से हड़कंप! 8 की मौत, कई घायल, पूरे शहर में हाई अलर्ट

New Delhi News: लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार...

14 साल की किशोरी से रेप करने वाले दरिंदे दिलीप राय को उम्रकैद

Dumka News: न्याय की बड़ी जीत! प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसएन मिश्रा...

दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, ठेकेदार के ऑफिस में घुसे हथियारबंद बदमाश, हवाई फायरिंग कर फरार

Jamshedpur News: बेखौफ अपराधियों ने सोमवार दोपहर को सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बिरसानगर थाना...