बिहार-झारखंड सीमा पर लगा जाम छोटी गाड़ियों के लिए खुला

Newswrap
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh : प्रयागराज Mahakumbh के कारण Bihar-Jharkhand सीमा पर चल रहे 72 घंटे के जाम में शनिवार को आंशिक राहत मिली है। दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग (जीटी रोड) पर स्थित चौपारण के चोरदाहा चेक पोस्ट पर छोटी गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई है, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही पर अभी भी प्रतिबंध जारी है।

Uttar Pradesh द्वारा सभी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए सीमाएं सील करने के बाद बिहार ने भी GT Road से जुड़े राज्यों की सीमाओं को बंद कर दिया था। हालांकि, बाद में छोटी गाड़ियों के लिए प्रतिबंध हटा लिया गया। छोटी गाड़ियां वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर रही हैं, जबकि बड़े वाहन अभी भी GT रोड पर फंसे हुए हैं। चौपारण थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने लोगों से जीटी रोड पर आने से बचने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश द्वारा सीमाएं खोलने के बाद ही बिहार बड़े वाहनों के लिए प्रतिबंध हटाएगा। स्थानीय पुलिस और Chordaha Check Post के अधिकारी यातायात को सुचारू करने में जुटे हुए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि महाकुंभ से लौट रहे लोग यूपी की जाम से निकले तो बरही-चौपारण के बीच महाजाम में फंस गए। यहां शुक्रवार तक गाड़ियों की 35 किमी से ज्यादा लंबी कतार लग गई थी। दरअसल, यहां चार दिन से जाम की स्थिति थी। पर, शुक्रवार को दो सड़क हादसे हो गए, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। इसके बाद लोगों ने दो जगह जाम किया। इससे स्थिति विकट हो गई। करीब 20 घंटे से यात्री बेहाल थे। उधर, Bihar ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए चौपारण में अपनी सीमा बंद कर दी थी।

Share This Article