आज से फिर बढ़ सकता है पारा

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rise in Tempreture : झारखंड में एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 4 Degree Celsius तक वृद्धि हो सकती है। अनुमान है कि 11 फरवरी को Ranchi का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे दिन के समय गर्मी का एहसास बढ़ सकता है।

चाईबासा सबसे गर्म, अन्य जिलों में भी तापमान बढ़ा

रविवार को झारखंड में सबसे अधिक गर्मी Chaibasa में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा:

डालटनगंज: अधिकतम 28.9°C, न्यूनतम 8.5°C

बोकारो: अधिकतम 28.1°C, न्यूनतम 9.1°C

जमशेदपुर: अधिकतम 30.4°C, न्यूनतम 10.4°C

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे दिन में गर्मी का असर महसूस किया जाएगा।

Share This Article