Latest NewsझारखंडJPSC टॉपर शालिनी विजय, उनकी मां और भाई ने की आत्महत्या, केरल...

JPSC टॉपर शालिनी विजय, उनकी मां और भाई ने की आत्महत्या, केरल में मिला शव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

JPSC topper Tragic Family Suicide: केरल के एर्नाकुलम जिले के कक्कनाड इलाके में एक दुखद घटना सामने आई है।

JPSC -01 (JPSC-01) की टॉपर शालिनी विजय, उनके भाई मनीष विजय और मां शकुंतला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को उनके शव सरकारी आवास से मिले।

कौन थीं शालिनी विजय?

शालिनी विजय झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की टॉपर रह चुकी थीं और लंबे समय तक डिप्टी कलेक्टर के रूप में कार्यरत थीं। लेकिन दो साल पहले वह छुट्टी पर गई थीं और फिर वापस नहीं लौटीं। उनके भाई मनीष विजय कस्टम विभाग में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत थे।

मनीष विजय ने एक हफ्ते पहले छुट्टी ली थी, लेकिन जब वह समय पर ऑफिस नहीं लौटे, तो उनके सहकर्मी उनके सरकारी आवास पहुंचे। घर से दुर्गंध आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तो शालिनी और मनीष फांसी पर लटके मिले, जबकि उनकी मां शकुंतला का शव बिस्तर पर पड़ा था।

क्या है आत्महत्या की वजह?

फिलहाल आत्महत्या के पीछे की असली वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। परिवार कई दिनों पहले आत्महत्या कर चुका था, इसलिए शव सड़ने लगे थे।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...