झारखंड में पोषण सखी की मांगों को लेकर लड़ाई तेज करेगा सीटू

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: पोषण सखी समन्वय समिति (सीटू) की बैठक सोमवार को ब्लॉक परिसर स्थित आंगनबाड़ी भवन में हुआ। बैठक में निर्णय हुआ कि सीटू पोषण सखी की मांगों को लेकर लड़ाई तेज़ करेगा।

आंगनबाड़ी संघ (सीटू) की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका की तरह ही पोषण सखी को मान-सम्मान मिलना चाहिए। साथ ही इन्हें सम्मानजनक मानदेय भी मिलना चाहिए।

इसके लिए संघर्ष को तेज करना होगा। बैठक में नई जिला कमेटी के गठन का प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही पोषण सखी की मांगों के समर्थन में बजट सत्र के दौरान 18 मार्च को विधान सभा पर प्रदर्शन करने का निर्णय किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जरीना खातून व संचालन गायत्री पासवान ने किया।

इनके अलावा बैठक में पिंकी देवी, बंटी देवी, सरिता, बेबी, रजनी, वीणा, नैंसी देवी, उर्मिला, अर्चना, सोनी देवी, रूपा कुमारी, रिंकी देवी, चंपा देवी, गायत्री देवी, सुमन कुमारी, निशा भारती, सुलेखा वर्मा, राखी रजक, सुनीता देवी, बसंती देवी आदि मौजूद थीं।

Share This Article