झारखंड में 1 मार्च से हाेगी बारिश

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Alert!: राज्य के उत्तर पश्चिमी जिलों में शनिवार को हल्की बारिश और एक दो स्थानों पर वज्रपात होने की आशंका है।

जिन जिलों में बारिश और वज्रपात की सम्भावना है।

इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा और लोहरदगा शामिल है।

स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के चलते है 

यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के चलते पैदा हो रही है।

उन्होंने बताया कि राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में इस बदलाव का असर कम देखने को मिलेगा। रांची में इसकी वजह से शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे।

वहीं शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री, जमशेदपुर में 32.5, डालटेनगंज में 33.4, बोकारो में 33.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share This Article