JHARKHAND BUDGET : झारखंड विधानसभा में पेश हुआ 2025-26 का बजट

0
38
#image_title
Advertisement

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट विधानसभा में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पेश किया। वित्त मंत्री ने 2025-26 के लिए 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है।

इस दौरान राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में झारखंड राज्य के लिए बजट पेश करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया।

2024-25 के मुकाबले, इस बजट में 16,500 करोड़ रुपये का इजाफा किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक विकास दर 7.5% रहने का अनुमान जताया गया है।

इसके साथ ही सरकार ने 2029 तक 10 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखी है। फिलहाल यह 4 ट्रिलियन है. 4 लाख किसानों को 2 लाख तक लोन माफ किया है।