Homeझारखंडझारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल अचानक रद्द, कलाकारों में नाराजगी

झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल अचानक रद्द, कलाकारों में नाराजगी

Published on

spot_img

Jharkhand International Film Festival : मोरहाबादी मैदान में चल रहे छठे झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (जिफ्फा) को रविवार को प्रशासन ने रोक दिया। प्रशासन का कहना था कि आयोजन के लिए अनुमति नहीं ली गई थी।

आयोजक ने आवेदन जरूर दिया था, लेकिन अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा मोरहाबादी मैदान में आयोजन के लिए निर्धारित फीस भी जमा नहीं की गई थी, जिससे इसे बिना अनुमति का आयोजन मानते हुए रोका गया।

आयोजकों ने बताया कि नवभारत निर्माण संघ पिछले पांच सालों से यह आयोजन झारखंड में कर रहा था, और इस बार यह झारक्राफ्ट के बैनर तले आयोजित किया जा रहा था। पहले दिन के सफल आयोजन के बाद, जब दूसरे दिन कलाकारों को सम्मानित किया जाना था, तब आयोजन को रोक दिया गया।

ऋषि प्रकाश मिश्रा ने कहा कि अधिकारियों से बात की गई, लेकिन कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। उन्होंने बताया कि आयोजन पर 40 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए गए थे, जिसमें झारक्राफ्ट के प्रचार-प्रसार का खर्च भी शामिल था।

बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय कलाकार रांची पहुंचे थे, जिसमें उषा मंगेशकर, राकेश रोशन, विवेक ओबेरॉय, उत्कर्ष शर्मा जैसी बड़ी हस्तियां शामिल थीं।

आयोजन के रुकने से दर्शक और झारखंडी कलाकार निराश होकर लौट गए। जब वे आयोजन स्थल पर पहुंचे, तो टेंट को खोला जा रहा था। फिल्म फेस्टिवल के रद्द होने से बाहर से आए कलाकारों में नाराजगी देखी गई।

कई कलाकारों ने बताया कि आयोजन रद्द होने के कारण वे भटकते रहे। ओडिशा से आए डॉक्यूमेंट्री डायरेक्टर आशुतोष पटनायक ने पुरस्कार समारोह के लिए बुलाए जाने के बावजूद नाराजगी जताई।

हरियाणा की फीचर फिल्म “ताली एक गूंज” के डायरेक्टर डॉ. सुनील कोली, जो रोहतक से पहुंचे थे, भी इस स्थिति से नाराज थे।

spot_img

Latest articles

मजदूर विरोधी श्रम कानूनों के खिलाफ 9 जुलाई को भारत बंद, मेन रोड पर ट्रेड यूनियनों का मशाल जुलूस

Ranchi News: केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी श्रम कानूनों के खिलाफ 9 जुलाई को...

रांची से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए दो श्रावणी स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी, 10 जुलाई से शुरू होगा परिचालन

Ranchi News: रांची से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर और सुल्तानगंज जाने वाले श्रद्धालुओं के...

झारखंड कैबिनेट की बैठक शुक्रवार को, CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होंगे अहम फैसले

Jharkhand Cabinet Cabinet: झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के...

संजय भगत हत्याकांड 24 घंटे में सुलझा, एक महिला सहित 6 गिरफ्तार

Lohardaga News: लोहरदगा के सदर थाना क्षेत्र में अरकोसा पत्थर खदान में भकसो हर्रा...

खबरें और भी हैं...