Homeझारखंडखूंटी में खौफनाक कत्लकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

खूंटी में खौफनाक कत्लकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Money Dispute: राजस्थान निवासी पुखराज कुमार हत्याकांड का खूंटी पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्या के पीछे अवैध अफीम और डोडा के कारोबार से जुड़ा पैसों का विवाद सामने आया है।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को रांची के नामकुम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपित फरार है।

कैसे हुआ खुलासा?

खूंटी SP अमन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुखराज कुमार की हत्या के मामले में SDPO वरुण रजक के नेतृत्व में विशेष टीम (SIT) का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा किया।

ऐसे रची गई हत्या की साजिश

पुखराज कुमार 27 फरवरी को अफीम और डोडा खरीदने के लिए रांची आया था। वह रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के सुकरीडीह गांव में आनंद मुंडा के घर ठहरा था। पुलिस की जांच में पता चला कि पुखराज के पास पहले से ही आनंद मुंडा के 12.5 लाख रुपये बकाया थे।

आरोपितों ने पैसे मांगने पर विवाद के दौरान पुखराज की हत्या कर दी।

शव के साथ क्रूरता

हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपितों ने पुखराज का सिर धड़ से अलग कर दिया। सिर को गांव के पास जमीन में दफना दिया, जबकि धड़ को मारंगहादा थाना क्षेत्र के कुजराम से चुकरू जाने वाली सड़क पर फेंक दिया।

क्या-क्या हुआ बरामद?

आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने:
₹8.5 लाख नगद
एक आल्टो कार
चार मोटरसाइकिल
हत्या में इस्तेमाल टांगी और हथौड़ा
पांच मोबाइल फोन
बायोमेट्रिक डिवाइस
बरामद किए हैं।

फरार आरोपित की तलाश जारी

इस हत्याकांड में शामिल तीसरा आरोपित शिवनाथ फिलहाल फरार है। पुलिस ने शिवनाथ के घर छापेमारी के दौरान 1 किलो 900 ग्राम अवैध अफीम बरामद किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

आरोपितों का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार दोनों आरोपित पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। 2018 में नामकुम थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में दोनों जेल जा चुके हैं। खूंटी पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर आरोपितों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

फरार आरोपित शिवनाथ की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...