पुलिस मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात अपराधी अमन साहू

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Aman sahu Encounter: अमन साहू को पुलिस ने मार गिराया है, सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है कुख्यात अपराधी।

गैंगस्टर अमन साव के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। घटना पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के अंधारी ढोड़ा में हुई है। मुठभेड़ उस समय हुई जब अमन साव को रायपुर जेल से लाया जा रहा था।

घटना मंगलवार की सुबह पलामू में हुई है। जब अमन साहू को रांची पुलिस की टीम रायपुर से पूछताछ के लिए रिमांड पर रांची ला रही थी। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी पलामू में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। उसी समय अमन साहू पुलिस से हथियार छीनकर भागने लगा।

पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की टीम ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया। एनकाउंटर के बाद इलाका पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। हालांकि अभी तक इस पूरे मामले में पुलिस के किसी अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है।

Share This Article