Homeभारतमणिपुर में हिंसा के बाद चुराचांदपुर में लगा कर्फ्यू, पुलिस ने दागे...

मणिपुर में हिंसा के बाद चुराचांदपुर में लगा कर्फ्यू, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Violence in Manipur: मणिपुर में हिंसा (Manipur Violence) का दौर किसी तरह कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला चुराचांदपुर जिले का है, जहां रविवार देर शाम हमार जनजाति के नेता रिचर्ड हमार (Richard Hamar) पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर घायल कर दिया था।

इसके दूसरे दिन सोमवार को न्याय की मांग कर रहे हमार समर्थकों ने बंद का ऐलान किया। इसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी भी की गई, जिसे देखते हुए उपद्रवियों को खदेड़ने पुलिस ने आंसू गैस (Tear Gas) के गोले दागे और हवाई फायर किए।

हिंसक घटना के विरोध में बुलाए गए बंद के दौरान बढ़ा और हमार जनजाति के ही एक अन्य समूह द्वारा पत्थरबाजी करने की बात सामने आई है।

इसके बाद स्थिति को संभालने सुरक्षाबलों ने उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग (Aerial Firing) भी की। इसके साथ ही इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया।

बढ़ती हिंसा को देखते हुए चुराचांदपुर के अतिरिक्त जिलाधिकारी ने अगले आदेश तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 163 लगा दी है।

इसी के साथ हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती को भी बढ़ा दिया गया है।  यहां हमले की निंदा करते हुए हमार इनपुई ने जहां अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की वहीं चेतावनी भी दी है कि यदि ऐसा जल्द न हुआ तो वे खुद अपनी कार्रवाई करने को मजबूर होंगे।

संगठन का कहना है कि इस तरह की यह पहली घटना नहीं है, बल्कि ITLF के सदस्यों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, जो साजिश को उजागर कर रहा है।

क्या है मामला?

घटना की जानकारी दे रही मणिपुर पुलिस ने बताया कि हमार इनपुई संगठन के महासचिव रिचर्ड हमार पर रविवार शाम को हमला हुआ।

यह हमला जेनहांग लामका में वीके मोंटेसरी (VK Montessori) परिसर में हुआ, जबकि लोगों के एक समूह ने रिचर्ड हमार पर हमला कर दिया था। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिचर्ड जब अपनी कार से जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी एक दोपहिया से टकराते बची थी।

इसके बाद रिचर्ड की दोपहिया वाहन सवार युवकों से कुछ कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक रुप ले ली और दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने रिचर्ड पर हमला कर दिया।

spot_img

Latest articles

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

खबरें और भी हैं...

नक्सल विरोधी रणनीति को और मजबूत करेगी झारखंड पुलिस, आईजी करेंगे रेंजवार समीक्षा बैठक

Ranchi : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान और विधि-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के...

मार्ग पर दर्दनाक हादसा, स्कूल प्रिंसिपल की मौत से मचा हड़कंप

रांची/ गुमला : रांची–गुमला मुख्य सड़क पर जुरा के पास शुक्रवार देर रात एक...