रांची में युवक की पत्थर से कूचकर हत्या, सड़क किनारे झाड़ियों में मिली लाश

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची के खरसीदाग ओपी क्षेत्र के सोढा गांव के रहनेवाले प्रेम कच्छप की पत्थर से सिर कूचकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोढा गांव निवासी प्रेम कच्छप (40) सोमवार को घर से सब्जी लेने के लिए दस माइल बाजार गया था।

बाजार से सब्जी लेकर वह देर रात तक घर जब नहीं पहुंचा तो परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन शुरू की।

इसकी सूचना खरसीदाग ओपी को भी दी। सोढा जाने वाले रास्ते के किनारे झाड़ियों से उसका शव मिला।

गांव वालों ने वहां जाकर देखा तो शव प्रेम कच्छप का था। प्रेम की पत्थर से कूचकर हत्या कर शव को छिपाने के ख्याल से झाड़ियों में फेंक दिया गया था।

मृतक प्रेम हरदाग स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। परिवार में उसकी पत्नी सुनीता कच्छप, तीन बेटी और एक बेटा के साथ रहता था। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलते ही नामकुम थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, खरसीदाग ओपी प्रभारी और तुपुदाना ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम भी घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से बातचीत की।

साथ ही आसपास के लोगों से भी घटनास्थल पर पहुंच गए पूछताछ की। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस कई बिंदुओं पर गहन जांच-पड़ताल कर रही है। वह बीते सोमवार से ही लापता था। शव को पोस्टमार्टम के लिये रिम्स भेज दिया गया है।

Share This Article