Latest Newsझारखंडगृह मंत्री अमित शाह चेन्नई पहुंचे, कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

गृह मंत्री अमित शाह चेन्नई पहुंचे, कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चेन्नई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार दोपहर चेन्नई पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी, उप मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एल मुरुगन समेत प्रदेश भाजपा नेताओं और अन्य मंत्रियों ने उनकी अगवानी और स्वागत किया।

शाह आज शाम 4.30 बजे अमित शाह कई परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए कलाइवनार आरंगम पहुंचेंगे।

वहां 380 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नया जलाशय शहरवासियों के लिए समर्पित करेंगे। शाह 61,843 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ चेन्नई मेट्रो रेल के चरण की आधारशिला भी रखेंगे। इसके साथ ही अन्य परियोजनाओं को भी शुरू करेंगे।

चेन्नई शहर में सुरक्षा कड़ी है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और विशेष कार्य बल के कमांडो सहित केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की 3,000 से अधिक पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात हैं।

शाह 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। गृह मंत्री पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में वर्ष 2021 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में मौजूदा राजनीतिक स्थिति का जायजा लेंगे।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...