Homeझारखंडलिट्टीपाड़ा में ऐतिहासिक कंचनगढ़ गुफा को किया जाएगा विकसित: विधायक

लिट्टीपाड़ा में ऐतिहासिक कंचनगढ़ गुफा को किया जाएगा विकसित: विधायक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पाकुड़ : लिट्टीपाड़ा प्रखंड स्थित ऐतिहासिक कंचनगढ़ गुफा को विकसित करने की कवायद शुरू कर दी गई है।

बुधवार को लिट्टीपाड़ा के झामुमो विधायक दिनेश विलियम मरांडी व डीसी कुलदीप चौधरी ने गुफा तक पहुंचने के लिए सीढ़ी व सुरक्षा के मद्देनजर गार्डवाल निर्माण का संयुक्त रूप से शिलान्यास किया।

गुफा को पर्यटक स्थल के रूप विकसित करने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की।

ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के द्वारा 50 लाख रुपये की लागत से कंचनगढ़ का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

मौके पर विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने कहा लिट्टीपाड़ा विधान सभा क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार सभी पहाड़िया परिवारों को बिरसा आवास देगी।

साथ ही यहां व्याप्त पेयजल की किल्लत को दूर करने के लिए डीप बोरिंग के साथ ही दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में जहां तक पहुंच पथ नहीं है उन गांवों तक सड़कें बनायी जाएंगी।

वहीं डीसी कुलदीप चौधरी ने कहा कि आदिम जनजाति के विकास के लिए सरकार हर मोर्चें पर काम कर रही है।

जिले के कंचनगढ़ व धरनी पहाड़ के अलावा पहाड़ों पर अवस्थित ऐतिहासिक धरोहरों का भी पर्यटक स्थल के रूप में विकसिति किया जाएगा। दुर्गम व पहाड़ों पर बसे गांवों को सड़क से जोड़ने का काम जारी है।

मौके पर ग्राम प्रधान निजरी पहाड़िया की पेंशनधारियों के भुगतान की मांग पर उन्होंने फंड उपलब्ध होते ही तत्काल भुगतान किए जाने की बात कही।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...