रामगढ़ में 10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो भागने में रहे सफल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले एक गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा है। उसके पास से 10 किलो गांजा भी बरामद किया गया है।

गुरुवार को रामगढ़ थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने बताया कि रांची की ओर से गांजा लेकर एक इंडिका कार हजारीबाग की ओर जा रही थी।

पुलिस को जैसे ही गुप्त सूचना मिली जांच के दौरान थाना चौक पर टाटा इंडिका कार को रुकवाया गया। इस दौरान पुलिस को देख कर दो तस्कर भागने में सफल रहे।

लेकिन एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति पटना जिले के चंदा गांव का निवासी अरुण सिंह उर्फ अरुण कुमार है।

वह अभी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानी सराय में रह रहा था। वह अपने सहयोगियों के साथ गांजा तस्करी का काम कर रहा था।

पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें 10 किलो गांजा भी बरामद हुआ।

पुलिस ने गिरफ्तार गांजा तस्कर अरुण सिंह उर्फ अरुण कुमार को गुरुवार को जेल भेज दिया है।

Share This Article