UPSC 2024 : झारखंड के ऋत्विक को 115वीं, राजकुमार को 557वीं रैंक; आस्था 354वें स्थान पर

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

UPSC 2024 Jharkhand : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम 22 अप्रैल 2025 को जारी कर दिया। कुल 1,009 उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है।

झारखंड के तीन उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जमशेदपुर के ऋत्विक ने 115वीं रैंक, बोकारो के राजकुमार महतो ने 557वीं रैंक, और हजारीबाग की आस्था शरण ने 354वीं रैंक हासिल की है।

इनकी सफलता ने न केवल उनके परिवारों, बल्कि पूरे राज्य का गौरव बढ़ाया है।

ऋत्विक दो बार UPSC क्रैक करने वाला टॉपर

जमशेदपुर के लोयोला स्कूल के पूर्व छात्र ऋत्विक ने दूसरी बार UPSC में सफलता हासिल की है। उन्होंने 2023 में भी परीक्षा पास की थी और वर्तमान में IPS प्रशिक्षण ले रहे हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से भूगोल में स्नातक करने वाले ऋत्विक के पिता अजय भागरके वन विभाग से सेवानिवृत्त हैं। दिल्ली में रहकर उन्होंने UPSC की तैयारी की और अपनी मेहनत से इस बार IAS बनने की राह पक्की की।

ऋत्विक ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन और अनुशासन को दिया।

अखबार बेचने वाले पिता का बेटा बना IAS

बोकारो के चास प्रखंड के तियाड़ा गांव के राजकुमार महतो ने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी। उनके पिता रामपद महतो पहले दर्जी थे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण अब अखबार बेचते हैं।

राजकुमार ने चास के GGPS स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की, फिर दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से स्नातक और IGNOU से एमए पूरा किया। यह उनकी तीसरी UPSC कोशिश थी; दूसरी बार वे साक्षात्कार तक पहुंचे थे।

राजकुमार ने कहा, “मेरे पिता का सपना था कि मैं सिविल सेवा में जाऊं। उनकी मेहनत और मेरे शिक्षकों का मार्गदर्शन मेरी ताकत बना।”

32 लाख की नौकरी छोड़ आस्था बनी IAS

हजारीबाग के बरही की आस्था शरण ने 354वीं रैंक के साथ अपनी मेहनत का परचम लहराया।

वायुसेना से सेवानिवृत्त शिव शरण की इकलौती बेटी आस्था ने चंडीगढ़ के केंद्रीय विद्यालय से शुरुआती पढ़ाई की और IIT BHU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक किया। 2022 में 32 लाख रुपये के पैकेज वाली नौकरी छोड़कर उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की।

दूसरे प्रयास में सफलता हासिल करने वाली आस्था ने कहा, “मुझे अपने देश की सेवा करने का जुनून था। मेरे परिवार का समर्थन मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा।”

UPSC 2024 का रिजल्ट

UPSC सिविल सेवा 2024 की मेरिट लिस्ट में कुल 1,009 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिनमें IAS, IPS, IFS, और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए नियुक्तियां होंगी।

इस साल झारखंड के कई उम्मीदवारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जो राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उम्मीदवार अपनी रैंक और अन्य विवरण UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Share This Article