Latest NewsUncategorizedश्रीनगर-लेह राजमार्ग के रविवार से खुलने की संभावना

श्रीनगर-लेह राजमार्ग के रविवार से खुलने की संभावना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश हुई है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने कहा है कि श्रीनगर-लेह राजमार्ग 28 फरवरी को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

मौसम में सुधार और भारी मशीनरी और कार्यबल की तैनाती के बाद, बीआरओ 28 फरवरी को श्रीनगर-लेह राजमार्ग खोल देगी।

यदि बीआरओ ऐसा करती है, तो यह ऐसा कारनामा होगा जो पहले कभी नहीं हुआ, हर साल जोजिला र्दे से गुजरने वाले इस राजमार्ग को अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में यातायात के लिए खोला जाता रहा है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश/बर्फ गिरने की संभावना है। इस दौरान भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है।

दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि जारी है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 3.2 और गुलमर्ग में शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख के लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8, कारगिल में शून्य से 2.5 और द्रास में शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू का न्यूनतम तापमान 16.3, कटरा का 16.2, बटोत का 7.5, बनिहाल का 7.2 और भदरवाह का 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...