रांची में चक्का जाम का ऐलान, 20 मई को देशव्यापी हड़ताल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: केंद्र की मोदी सरकार के चार लेबर कोड और किसानों-मजदूरों की 17 सूत्री मांगों को लेकर 20 मई 2025 को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल और ग्रामीण बंद को झारखंड के वामदलों ने पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है।

CPI (M) के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर बताया कि वामदल हड़ताल के दिन सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक दो घंटे का चक्का जाम करेंगे।

यह फैसला CPI (M) कार्यालय में हुई वामदलों की संयुक्त बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रकाश विप्लव ने की।

बैठक में कौन-कौन शामिल?

बैठक में भाकपा (माले) के मनोज भक्त, भाकपा के महेंद्र पाठक, अशोक यादव, अजय सिंह, CPM के प्रकाश विप्लव, समीर दास, SUCI (C) के मिंटू पासवान, और भुवनेश्वर बेदिया, आरएन सिंह, जगमोहन, ममता देवी के अलावा किसान-मजदूर संगठनों से विरेंद्र कुमार, कुमुद महतो, रामलाल महतो मौजूद थे।

प्रकाश विप्लव ने कहा, “मोदी सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियां और कॉरपोरेटपरस्त लेबर कोड देश के मेहनतकश वर्ग को बर्बाद कर रहे हैं।

20 मई की हड़ताल इन नीतियों के खिलाफ एकजुट विद्रोह का आगाज है।” उन्होंने झारखंड के मजदूरों, किसानों और आम लोगों से हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

Share This Article