Homeझारखंडपलामू में सिटी राइड बस हुई हादसे का शिकार, 10 फीट गहरे...

पलामू में सिटी राइड बस हुई हादसे का शिकार, 10 फीट गहरे गड्ढे में पलटी, 5 यात्री घायल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu News: हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढकचा हाईस्कूल के समीप आरइओ सड़क पर मंगलवार को सिटी राइड यात्री बस (JH03B7785) साइड लेने के दौरान अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे गड्ढे में पलट गई।

इस हादसे में बस में सवार 15 यात्रियों में से 5 गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। घायलों का इलाज नौडीहा और छतरपुर के अस्पतालों में चल रहा है।

कैसे हुआ हादसा

सुबह करीब 8:30 बजे ढकचा से मेदिनीनगर जा रही सिटी राइड बस हाईस्कूल के पास आरइओ सड़क पर मकान ढलाई के लिए रखी मिक्सर मशीन से साइड लेने के दौरान अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में पलट गई।

हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।

घायलों की पहचान

गंभीर रूप से घायल यात्रियों में ढकचा के अखिलेश सिंह (64), गंगा सिंह (65), तिलकाटांड के फुलमति देवी (45), सुखाड़ी भुइयां (40) और बस मालिक नौडीहा के महेंद्र राम शामिल हैं। सभी को तत्काल इलाज के लिए नौडीहा और छतरपुर के अस्पतालों में भेजा गया।

पथरा ओपी प्रभारी मंटू कुमार ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...