Homeझारखंडरांची सिविल कोर्ट ने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी...

रांची सिविल कोर्ट ने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी पॉलूस तिर्की को ठहराया दोषी

Published on

spot_img

Jharkhand News: Ranchi Civil Court ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त पॉलूस तिर्की (Paulus Tirkey) को दोषी करार दिया है। विशेष पोक्सो कोर्ट (POCSO Court) ने सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 26 अगस्त 2025 की तारीख तय की है।

घटना 12 सितंबर 2022 की है, जब पॉलूस तिर्की ने बच्ची को कॉन्वेंट स्कूल, पलांडू ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया था। प्राथमिकी के अनुसार, सुबह 8 बजे आरोपी बच्ची के घर आया और उसे स्कूल ले जाने का झांसा दिया। इसके बाद वह बच्ची को चूना-भट्ठा के पास एक जर्जर घर में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लगभग 10 बजे बच्ची रोते हुए घर लौटी और अपनी मां को आपबीती सुनाई।

पीड़िता की मां ने नामकुम थाना में पॉलूस तिर्की के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर नामकुम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विशेष कोर्ट में चले मुकदमे के बाद, पर्याप्त साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर पॉलूस तिर्की को दोषी ठहराया गया। अब 26 अगस्त को सजा की मात्रा पर सुनवाई होगी।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...