Homeझारखंडधनबाद में साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, चिरकुंडा से 4 अपराधी...

धनबाद में साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, चिरकुंडा से 4 अपराधी रंगे हाथ पकड़े गए

Published on

spot_img

Dhanbad News: धनबाद पुलिस ने साइबर अपराध (Cyber Crime) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिरकुंडा के नीचे बाजार दासटोला से चार साइबर ठगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। धनबाद के SSP को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक एक घर में साइबर ठगी (Cyber Fraud) की गतिविधियों में लिप्त हैं।

इसके आधार पर साइबर अपराध रोकथाम इकाई के DSP संजीव कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सोमवार (1 सितंबर 2025) देर शाम छापेमारी कर चारों अपराधियों को धर दबोचा गया। पुलिस ने उनके पास से 8 मोबाइल फोन, 1 टैबलेट (Tablet) और 8 SIM कार्ड बरामद किए हैं।

क्या है मामला?

साइबर DSP संजीव कुमार ने मंगलवार (2 सितंबर 2025) को साइबर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे खुद को Axis Bank और HDFC Bank का अधिकारी बताकर लोगों को फोन करते थे। KYC अपडेट न होने का डर दिखाकर OTP, कॉल फॉरवर्डिंग (Call Forwarding) और फर्जी लिंक भेजकर खाताधारकों के बैंक खातों से पैसे उड़ा लेते थे।

बरामद उपकरणों की जांच में NCRB पोर्टल (NCRP Portal) पर इनके खिलाफ पहले से 6 शिकायतें मिलीं, जिनमें 1,37,418 रुपये की साइबर ठगी की पुष्टि हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

सचिन रविदास (चिरकुंडा, नीचे बाजार दासटोला)
रंजित रविदास (चिरकुंडा, नीचे बाजार दासटोला)
आनंद रविदास (चिरकुंडा, नीचे बाजार दासटोला)
अंकित रुईदास (बराकर, पश्चिम बंगाल)

spot_img

Latest articles

बोकारो में बाइक सवार अपराधियों ने फैलाई दहशत, बांधडीह रेलवे साइडिंग पर ट्रैक्टर चालक को मारी 4 गोलियां

Jharkhand News: बोकारो के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बांधडीह रेलवे साइडिंग पर मंगलवार...

नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण का दोषी आशिक खान को 20 साल की सजा

Jharkhand News: देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को शादी का...

रांची में होम गार्ड भर्ती पर संकट! झारखंड हाई कोर्ट में याचिका

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में हो रही होम गार्ड भर्ती के खिलाफ...

बैंक ऑफ बड़ौदा लूटकांड का खुलासा!, 8 अपराधी गिरफ्तार, 5 लाख की लूट में…

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में 1 सितंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा...

खबरें और भी हैं...