रांची में ऑटो चालक वसूल रहे मनमाना किराया, उपायुक्त को पत्र लिख की गई रोक की मांग

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाकपा जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि रांची के ऑटो चालक लोगों से मनमाना किराया वसूलना बंद करें।

इसे लेकर सिंह ने शनिवार को रांची के उपायुक्त को पत्र लिखकर मांग की है कि रांची में ऑटो चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। इसे बंद कराया जाए।

ऑटो चालक कोविड नियमों की भी अनदेखी कर रहे है। जब लॉक डाउन पूरी तरह खत्म हो गया है।

तब भाड़ा पूर्व की तरह लागू होना चाहिये। लेकिन भाड़ा कोविड के दौरान लागू निर्देश के अनुसार ले रहे है।

जो सरासर गलत और आम जनता की गाढ़ी कमाई कि लूट है।

भाकपा ने उपायुक्त से मांग किया है कि प्रशासन भाड़ा निर्धारित कर लोगों के हित की रक्षा करे।

साथ ही यह भी मांग की है कि 20 किलो मीटर के दायरे से सिटी बसों की परिचालन किया जाए।

यहां बताते चलें कि लॉकडाउन से पहले रांची से कांके का किराया 10 रुपए था। अभी 30 रूपये है।

रांची से बूटी मोड़ पहले 12 रुपया अभी 30 रुपया, रांची रातू रोड से पिस्का मोड 10 रूपये अभी 20 रूपये, रातू रोड से बिरसा चौक पहले 10 रूपये अभी 30 रूपये है।

Share This Article