रांची में व्यवसायी से फोन पर रंगदारी की मांग, नहीं देने पर हत्या की धमकी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाले व्यवसायी कुमार गौरव को अपराधियों ने फोन कर रंगदारी मांगी है।
कॉलर ने खुद को ‘विक्रांत’ बताया और पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी दी।

12 नवंबर को आया था फोन, पैसे की सीधी मांग

पीड़ित कुमार गौरव ने बताया कि 12 नवंबर को एक कॉल आया था।
फोन करने वाले ने उनसे मिलने की बात कही और रंगदारी के पैसे की मांग की।
साथ ही साफ चेतावनी दी कि अगर रकम नहीं दी गई तो गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा।

परिवार में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

धमकी मिलने के बाद से व्यवसायी और उनका परिवार काफी डरा हुआ है।
कुमार गौरव ने इस पूरे मामले को लेकर अरगोड़ा थाना में FIR दर्ज कराई है। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कॉलर की पहचान में जुटी है।

Share This Article