झारखंड में कड़ाके की ठंड, तापमान 5 डिग्री के आसपास

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather News : झारखंड में ठंड इस समय अपने चरम पर है। पछुआ हवाओं के असर से राज्य के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) तेजी से गिर रहा है।

गुरुवार को सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

इसी तरह खूंटी में 6 डिग्री, लोहरदगा में 7.3 डिग्री, डालटेनगंज में 8 डिग्री और राजधानी रांची में भी एक डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

धूप बेअसर, हवा तीर जैसी चुभ रही

गुरुवार को रांची में सुबह से आसमान साफ रहा, लेकिन पछुआ हवाओं ने लोगों को जमकर परेशान किया। धूप होने के बावजूद इतनी ठंड रही कि लोग दिन में भी भारी कनकनी महसूस करते रहे। इसके चलते काम-काज और School College की दिनचर्या पर भी असर पड़ा। लोग देर से घरों से निकलते दिखे।

पिछले 24 घंटों में झारखंड में सबसे ज्यादा तापमान 29.7 डिग्री गोड्डा में और सबसे कम तापमान 5.7 डिग्री सिमडेगा में दर्ज किया गया।

Share This Article