चैंबर के पदाधिकारियों से मिले एयर इंडिया के स्टेट हेड राजकुमार भट्टाचार्य

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : चैंबर भवन में गुरूवार को एयर इंडिया लिमिटेड के इस्टर्न रीजन के स्टेट हेड, कॉरपोरेट सेल्स एंड टीएमसी, राजकुमार भट्टाचार्य ने चैंबर के पदाधिकारियों से औपचारिक मुलाकात की। इस मौके पर एयर इंडिया ने आनेवाले दिनों में रांची से फ्लाइट सर्विसेज बढाने की बात कही। यह भी बताया कि एयर इंडिया दिनोंदिन फ्लाइट में ऑन बोर्ड सर्विसेस को बेहतर करता जा रहा है। इन-फ्लाइट मील में भी कई नई वेरायटी जोडी गई हैं। उन्होंने चैंबर सदस्यों के लिए विशेष सुविधाएं देने का प्रस्ताव भी रखा जिसकी विस्तृत जानकारी जल्द ही देने की बात कही।

इस मुलाकात में चैंबर के पदाधिकारियों ने झारखंड के यात्रियों के लिए कई तरह की सुविधाओं की मांग रखी जिसमें मुख्यतः किराये को संतुलित रखने के लिए कहा गया। कुछ नये शहरों जैसे जयपुर, गोवा, अमृतसर, गुवाहाटी, वाराणसी, सूरत, रायपुर के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने का आग्रह किया।

साथ ही नवी मुंबई के लिए एक नई विमान सेवा की भी मांग रखी गई। सीविल एवीयेशन उप समिति के चेयरमेन श्रवण राजगढिया ने एयर इंडिया के पदाधिकारियों से देवघर एयरपोर्ट से भी नई विमान सेवाएं चालू करने का आग्रह किया। यात्रियों की सुविधा के लिए फ्लाइट के अंदर वाईफाई की सुविधा शुरू करने, एयर इंडिया द्वारा एयर एंबुलेंस की सुविधा देने और मेडिकल एमरजेंसी वाले यात्रियों को पूर्व की भांति किराये में रियायत देने का आग्रह किया, जिसपर पदाधिकारियों ने हरसंभव कार्रवाई की बात कही।

चैंबर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि झारखण्ड जैसे उभरते औद्योगिक और व्यवसायिक राज्य के लिए बेहतर हवाई संपर्क अत्यंत आवश्यक है। एयर इंडिया द्वारा रांची से सेवाएं बढ़ाने की योजना स्वागतयोग्य है। यदि नई फ्लाइट्स, किफायती किराया और यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं, तो इससे न केवल व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा बल्कि पर्यटन एवं निवेश की संभावनाएँ भी सशक्त होंगी। सह सचिव रोहित पोद्दार ने सुझाव दिया कि एयर इंडिया की मैगजीन में झारखण्ड टूरिज्म के दो पन्ने अवश्य समाहित किये जायें ताकि राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिले।

उन्होंने यह भी आग्रह किया कि रांची से लेट इवनिंग और अर्ली मॉर्निंग फ्लाइट्स शुरू की जाएँ। यात्रियों की भारी माँग को देखते हुए उन्होंने रांची-पटना-गोवा सेक्टर में भी फ्लाइट सेवा प्रारंभ करने की माँग रखी जिसपर एयर इंडिया के अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

बैठक में चैंबर उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, सह सचिव रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, एयर इंडिया के सेल्स हेड आषीष कुमार, सीविल एवीयेशन उप समिति के चेयरमेन श्रवण राजगढिया, सदस्य कौशल मित्तल, अंकित मित्तल उपस्थित थे।

Share This Article