राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को मिलेगी पेंशन, कैबिनेट की हरी झंडी

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

International Medal Winners will Get Pension: राज्य सरकार ने खेल जगत से जुड़े खिलाड़ियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को अब मासिक पेंशन दी जाएगी।

इस प्रस्ताव को मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल गई। खिलाड़ियों के सम्मान और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

खिलाड़ियों को मिलेगा आर्थिक सहारा

सरकार के अनुसार अलग-अलग स्तर के खिलाड़ियों को न्यूनतम 12 हजार और अधिकतम 30 हजार रुपये तक मासिक पेंशन दी जाएगी। लंबे समय तक राज्य और देश का नाम रोशन करने वाले कई खिलाड़ी उम्र बढ़ने के बाद आर्थिक परेशानी झेलते हैं।

ऐसे में यह योजना उनके लिए सहारा बनेगी। खेल विभाग की ओर से यह प्रस्ताव कैबिनेट में रखा गया था, जिसे स्वीकृति दे दी गई।

कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्ताव मंजूर

मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 23 प्रस्ताव पेश किए गए थे। विचार-विमर्श के बाद 22 प्रस्तावों को मंजूरी मिली, जबकि एक प्रस्ताव को फिलहाल स्थगित कर दिया गया। बैठक में अन्य विकास योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

रांची साइंस को मिलेगा नया रूप

बैठक में केंद्र प्रायोजित योजना के तहत रांची साइंस को साइंस सेंटर में अपग्रेड करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इस परियोजना की कुल लागत 256 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इसमें 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार देगी। सरकार का मानना है कि इससे विज्ञान शिक्षा और बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा मिलेगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।