नवीन जायसवाल की बेटी के आशीर्वाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन ने भाजपा विधायक नवीन जायसवाल की पुत्री माही जायसवाल के विवाह समारोह में नवदंपति को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ हटिया से भाजपा विधायक नवीन जायसवाल के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने नवीन जायसवाल की पुत्री माही जायसवाल के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस दौरान सीएम हेमंत और कल्पना ने नवदंपति को सुखद दांपत्य जीवन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इससे पहले आवास पहुंचने पर नवीन जायसवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।