
मेदिनीनगर : मेदिनीनगर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। रामनवमी की शोभायात्रा की तैयारी के दौरान एक डीजे के साथ चल रहे जेनरेटर में अचानक आग लग गई।
बताया जा रहा है कि राधे-राधे डीजे के साथ चल रहे जेनरेटर से अचानक चिंगारी उठी, जिसके बाद उसमें आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश शुरू की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और जेनरेटर को जुलूस से अलग कर नदी किनारे ले गए, ताकि आग फैलने का खतरा टाला जा सके। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस और प्रशासन की तत्परता से जेनरेटर में लगी आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।
