गोपालगंज में NH-27 पर ट्रक ने पुलिस जीप को टक्कर मारी, तीन जवान घायल

गोपालगंज में NH-27 पर ट्रक ने पुलिस जीप को टक्कर मारी। तीन जवान घायल, अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस फरार चालक की तलाश में लगी हुई है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Truck Hits Police Jeep : बिहार के गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के पास NH-27 पर आज सुबह एक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक बेकाबू ट्रक ने गश्ती पर निकली पुलिस जीप को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे जीप पलट गई।

जीप में सवार तीन पुलिसकर्मी—तारकेश्वर सिंह, मोहम्मद फारूक और सत्येंद्र यादव—गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।