
Early morning firing in Saharsa : सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र के मधुरा गांव वार्ड संख्या 5 में रविवार सुबह फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में 4 से 5 वर्षीय संजना कुमारी, जो अपने घर के बाहर खेल रही थी, गोली लगने से घायल हो गई।
परिजनों ने तुरंत बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसका इलाज जारी रखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी।
सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि गोली किसने और क्यों चलाई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल है।
प्रशासन लगातार बढ़ती फायरिंग की घटनाओं को गंभीरता से देख रहा है और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने पर ध्यान दे रहा है।
