
रांची : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन असम में हैं। यहां वो पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में स्थानीय लोगों को वोट देने की अपील कर रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने चबुआ विधानसभा में चाय बागान में काम करने वाले मेहनतकश भाई-बहनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनकी रोज़मर्रा की कठिनाइयों, जीवन परिस्थितियों और संघर्षों को समझने की कोशिश की।

कल्पना ने साफ कहा कि मजदूरों का पसीना ही इस देश की असली ताकत है, और उनके अधिकारों की रक्षा करना हमारी पहली जिम्मेदारी है। उनकी यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं थी, बल्कि यह भरोसा दिलाने का प्रयास था कि हर मेहनतकश परिवार के सम्मान और हक के लिए आवाज उठाई जाएगी।आपका संघर्ष ही हमारी पहचान है और आपके अधिकार दिलाना हमारी जिम्मेदारी।
