
Road Accident Jharkhand : रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में तनाव बढ़ गया और गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस लोगों को शांत कराने और यातायात सामान्य करने में जुटी हुई है।
