
Mukhyamantri Maiyan Samman Yojana : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिले के 3 लाख 66 हज़ार 664 लाभुकों के बैंक खातों में अप्रैल से जून तक की 3 माह की सम्मान राशि का आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया है। योजना के तहत लाभुकों के खातों में कुल ₹274 करोड़ 99 लाख 80 हजार की राशि हस्तांतरित की गई है।
बड़गाईं अंचल और ईटकी प्रखंड के लाभुकों का भुगतान प्रक्रियाधीन है। उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है।
इससे महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा तथा उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में भुगतान प्रक्रियाधीन है, वहां शेष सभी पात्र लाभुकों को भी शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक समय पर पहुंच सके।
इन इलाकों के है लाभुक
1. अनगड़ा – 16,655
2. अरगोड़ा शहरी क्षेत्र -13,134
3. बेड़ो – 20,519
4. बुंडू – 8,426
5. बुंडू नगर पंचायत – 3,512
6. बुढ़मू – 17,688
7. चान्हो – 19,299
8. हेहल शहरी क्षेत्र – 15,182
9. कांके – 31,094
10. कांके शहरी क्षेत्र – 1,237
11. खलारी – 9,444
12. लापुंग – 11,327
13. मांडर – 22,885
14. नगड़ी – 17,755
15. नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8,192
16. नामकुम – 17,566
17. नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,446
18. ओरमांझी – 17,824
19. राहे – 9,488
20. रातू – 18,500
21. सिल्ली – 21,031
22. सोनाहातू – 13,043
23. तमाड़ – 18,411
24. टाउन अर्बन – 25,006

