Sunday, 11 Oct 2026
News Aroma
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • भारत
  • विदेश
  • क्राइम
  • एक्सप्लोर मोर
    • टेक्नोलॉजी
    • करियर
    • हेल्थ
    • बिजनेस
    • टूरिज्म
    • ऑटो
    • जॉब्स
    • अजब गज़ब
    • रिलेशनशिप
    • लाइफस्टाइल
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • हमारे बारे में
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms And Conditions
    • Disclaimer
    • Cookie policy
  • संपर्क करें
Advertise With Us
  • झारखंड
  • Uncategorized
  • भारत
  • विदेश
  • क्राइम
  • बिहार
  • टेक्नोलॉजी
  • बॉलीवुड
  • करियर
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • अजब गज़ब
  • बिजनेस
  • खेल
  • ओपिनियन
  • Politics
  • हेल्थ
  • लाइफस्टाइल
  • रिलेशनशिप
  • टूरिज्म
  • Finance
  • Environment
  • Business Spotlight
  • ई-पेपर
News AromaNews Aroma
Font ResizerAa
  • झारखंड
  • बिहार
  • जॉब्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटो
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
  • भारत
Search
  • होम
  • झारखंड
  • विदेश
  • क्राइम
  • बिहार
  • भारत
  • करियर
  • जॉब्स
  • ऑटो
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 | News Aroma | Site Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
Home » Latest News » भाजपा विचारधारा आधारित पार्टी, युवा भारत की ताकत : आदित्य साहू
झारखंड

भाजपा विचारधारा आधारित पार्टी, युवा भारत की ताकत : आदित्य साहू

रांची में भाजपा में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, बड़ी संख्या में युवाओं ने सदस्यता ली और संगठन में नई ऊर्जा, सक्रिय भूमिका और राज्य के विकास का संकल्प लिया।

Razi Ahmad
Last updated: April 5, 2026 5:15 PM
By Razi Ahmad
Share
5 Min Read
BJP Membership Drive
SHARE
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
Instagram Follow Now

Membership Drive : प्रदेश भाजपा कार्यालय में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में हटिया विधानसभा अन्तर्गत रांची ग्रामीण पश्चिमी जिला से युवा समाजसेवी सुमित साहू के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों का पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित पार्टी है। युवा भारत की ताकत हैं, भविष्य हैं। देश और राज्य को सजाने-संवारने की जिम्मेवारी आप पर ही है। युवा और समाज का हर तबका भारतीय जनता पार्टी को जितना मजबूत करेगा, उनका भविष्य उतना ही उज्जवल होगा।

समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचें, उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी जाय, भाजपा का यही मूलमंत्र है। गरीब परिवार में जन्म लेने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए 11 वर्षा से अधिक समय से देश के 140 करोड़ जनता की सेवा करते आ रहे हैं।

श्री साहू ने हेमंत सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि अभी झारखंड में हाहाकार मचा हुआ है और मुख्यमंत्री सहित पूरी सरकार असम में बैठी हुई है। हेमंत सरकार झारखंड के आदिवासियों का कल्याण तो नहीं कर पायें और असम के आदिवासी समाज के उत्थान की झूठी डीेंगे हांक रहे हैं। सरकार और पुलिस का फोकस कानून व्यवस्था में सुधार करने की बजाय वसूली पर है। जेएमएम, कांग्रेस के लोग भला गरीबों की पीड़ा क्या समझेंगे ?

श्री साहू ने कहा कि नरेन्द्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिला है। नरेन्द्र मोदी जैसे विराट व्यक्तित्व के नेतृत्व में सेवा करने का अवसर हम भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला है, यह सौभाग्य की बात है। भाजपा की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संकल्पित है।

वहीं मौके पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस के ठीक एक दिन पूर्व इतनी बड़ी संख्या में युवाओं के द्वारा पार्टी में शामिल होना काफी महत्वपूर्ण है। यह दर्शाता है कि पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और आगे बढ़ रही है। इन युवाओं के योगदान से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

लातेहार में वाहन जांच अभियान, शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों की हुई जांच
संप्रेषण गृह में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर किया गया जागरूक, किशोरों को दिए गए टिप्स
चास CO सेवा राम साहू सस्पेंड, पुराने मामले में हुई कार्रवाई
रिम्स में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, तनाव और अवसाद से निपटने पर जोर

श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में जब भी भाजपा की सरकार रही, विकास के नये आयाम स्थापित हुए। सड़क, पुल-पुलिया, बिजली हो, सभी क्षेत्र में काम हुए। देश में जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने तब उन्होंने गांवों, किसानों, मजदूरों, युवाओं की, महिलाओं यानि सभी वर्गो की चिंता की। वहीं इस प्रदेश में जो वर्तमान सरकार है वह हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पुलिस वसूली में लगी हुई है। हेमंत सरकार काम करने की बजाय केवल कमाने और राज्य को लूटने में व्यस्त है।

विधानसभा में मुख्य सचेतक सह हटिया विधायक श्री नवीन जयसवाल ने कहा कि भाजपा देश ही नहीं पूरी दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी है। देश के युवाओं का रूझान इस दल के प्रति होना स्वाभाविक है। इन युवाओं के पार्टी में शामिल होने से केवल हटिया विधानसभा में ही नहीं बल्कि पूरे राज्य में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

वहीं पार्टी की सदस्यता लेने वाले सुमित साहू ने कहा कि भाजपा में शामिल होना सौभाग्य की बात है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रहित और देशहित की बात करती है।

पार्टी की सदस्यता लेने वालों में निशांत, गौरव मोनू, बिक्कू, राज, राजेश सिंह, अमित, जीतू, शशि स्मिथ, शिवम चौबे, रोहित, रवि, शुभम, मनीष सिंह, शिव लखन प्रसाद, राम लखन प्रसाद, अमन, इंद्रजीत, प्रिंस, सचिन, शुभम, आदित्य, उदित, अभिषेक, कोमल, श्रेष्ठ , विनायक, उत्तम, अभिनंदन, राज पाठक, शिवम पांडे, यश, हर्ष, मनी, सिद्धू, रमन, हर्षित, कृष, विवेक, युवराज, सौरव, हरि ओम, रवि रंजन, मुकेश ठाकुर सहित अन्य नाम शामिल हैं।

TAGGED:Aditya SahuBJPJharkhand politicsMembership DriveNarendra SinghNaveen JaiswalParty GrowthPolitical EngagementPradeep MarandiYouth Participation
Share This Article
Email Copy Link Print
ByRazi Ahmad
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।
Previous Article Four Lane Highway नेतरहाट के लिए बनेगा फोर-लेन टूरिज्म हाईवे, घाघरा–नेतरहाट मार्ग का होगा विस्तार
Next Article Big Relief from Supreme Court on illegal Construction सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्ति की मदद की, भुगतान में चूक न होने के बावजूद क्रेडिट स्कोर वर्षों से था ‘निगेटिव’

You May also Like

CID
झारखंड

JSSC-CGL पेपर लीक केस में CID का एक्शन, 62 वर्षीय सुरेश राय गिरफ्तार

October 10, 2026
Ranchi news, Namo Jeevan Rakshak, bike ambulance Ranchi, Sanjay Seth, health services Jharkhand, DRDO technology, local updates
झारखंड

रांची में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा को मिली नई रफ्तार, 8 ‘नमो जीवन रक्षक’ बाइक एम्बुलेंस का लोकार्पण

October 10, 2026
Jamshedpur news, traffic police initiative, Sakchi helmet distribution, road safety Jamshedpur, Jharkhand local news, traffic awareness
झारखंड

जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल! बिना हेलमेट वालों को रोका, फिर थमाया सुरक्षा का तोहफा

October 10, 2026
Arvind Kejriwal detained, Delhi Police news, Jantar Mantar protest, CEC Gyanesh Kumar, AAP leaders detained, Delhi local news, vote theft protest
झारखंड

आप नेताओं के साथ हिरासत में लिए गए केजरीवाल

October 10, 2026
Show More
  • More News:
  • Jharkhand News
  • breaking news
  • hindi news
  • Jharkhand
  • झारखंड न्यूज़
  • Jharkhand Hindi News
  • हिंदी समाचार
  • झारखंड की ताज़ा खबरें
  • Jharkhand Latest News
  • india news
  • national news
  • Ranchi News
  • Local News
  • Jharkhand Breaking News
  • City News
  • झारखंड हिंदी समाचार
  • अपना झारखंड
  • झारखंड की ताज़ा ख़बर
  • Latest News In Jharkhand
  • Jharkhand Headlines
News Aroma

न्यूज अरोमा एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक, सजग और सशक्त बनाना है।

Youtube Medium Rss

About Company

  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • भारत
  • विदेश
  • क्राइम
  • एक्सप्लोर मोर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

© 2025 | News Aroma | Site Developed & Hosted by Midhaxa Innovations

Welcome to Foxiz
Username or Email Address
Password

Lost your password?