
Ranchi Drug Bust : राजधानी रांची में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खरसीदाग ओपी क्षेत्र में छापेमारी के दौरान की गई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भिपी सिंह मुंडा और गरूपदो सिंह मुंडा के रूप में हुई है। इनके पास से कुल 75 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जो स्थानीय स्तर पर सप्लाई के लिए तैयार थी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 2200 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल से नशीले पदार्थ की खेप लाकर रांची में इसकी सप्लाई करते थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।
इस कार्रवाई को रांची पुलिस की नशे के खिलाफ चल रही मुहिम की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

