तेज रफ्तार का कहर, 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : धनबाद शहर में मंगलवार को एक दुखद सड़क हादसा देखने को मिला। 8 लेन सड़क से जुड़े सर्विस रोड पर काशियाटांड़ मोड़ के पास एक तेज रफ्तार मालवाहक टाटा 710 वाहन ने 21 वर्षीय युवक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन बहुत तेज गति में था और मोड़ के पास अचानक सामने आए युवक को संभलने का मौका नहीं मिल पाया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही भूली ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान काशियाटांड़ बस्ती निवासी दिलीप सिंह के पुत्र दिनेश सिंह (21 वर्ष) के रूप में हुई है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।