लातेहार युवक लापता मामला, हाईकोर्ट सख्त, एसपी को किया तलब-जांच पर उठे सवाल

लातेहार युवक लापता मामले में हाईकोर्ट सख्त, एसपी को तलब, तीन महीने बाद भी सुराग नहीं, पुलिस पर गंभीर आरोप, स्वतंत्र जांच की संभावना, परिवार को न्याय की उम्मीद

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Latehar Missing Case : रांची से बड़ी खबर है, जहां लातेहार के एक युवक के तीन महीने से लापता होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।
कोर्ट ने इस मामले में लातेहार के एसपी को तलब करते हुए कड़ी नाराजगी जताई है।

कोर्ट ने स्पष्ट रूप से पूछा है कि आखिर तीन महीने बीत जाने के बाद भी लापता युवक का कोई पता क्यों नहीं चल पाया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह भी संकेत दिया कि जरूरत पड़ी तो इस मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी को सौंपी जा सकती है।

मामला 15 जनवरी 2026 का बताया जा रहा है, जब लापता युवक दिलीप कुमार के पिता का आरोप है कि लातेहार पुलिस उनके बेटे को दोपहर करीब 2 बजे उठाकर ले गई थी। लेकिन जब अगले दिन परिवार वाले थाना पहुंचे, तो उन्हें भगा दिया गया।

पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत लातेहार एसपी से भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मजबूर होकर परिवार ने सीजेएम कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई।

गंभीर आरोप यह भी है कि पुलिस ने युवक के पिता से एक ब्लैंक पेपर पर साइन करवाकर फर्जी प्राथमिकी तैयार कर दी, जिसमें अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण की कहानी बनाई गई। यहां तक कि छोटे बेटे के फर्जी हस्ताक्षर का भी आरोप है।

इसी आधार पर पुलिस ने कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की, जिसके चलते मामला पहले ही ड्रॉप कर दिया गया था। अब हाईकोर्ट की सख्ती के बाद इस पूरे मामले में नई जांच और कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।