
Rajya Sabha Oath : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे, जिसके साथ उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने और राज्य में नयी सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त होगा।
कुमार बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचे। जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा सहित पार्टी कई नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा, “कल मैं शपथ लूंगा और अब यहीं रहूंगा।
बहुत समय तक वहां (बिहार) काम किया। अब वापस यहां (दिल्ली) आ रहा हूं। इतने सालों में बहुत काम किया है वहां (बिहार)…। अब यहां काम करूंगा। हमने तय कर लिया है यहीं रहेंगे और वहां वाला (सीएम पद के संबंध में) छोड़ेंगे।” वहीं निशांत को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि उनके बारे में हमारे नेता बताएंगे।

