Latest NewsUncategorizedसपना चौधरी का नया गाना रिलीज, 6 लाख से ज्यादा लोगों ने...

सपना चौधरी का नया गाना रिलीज, 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: हरियाणवी डांसर, सिंगर और एक्ट्रेस सपना चौधरी का नया गाना रिलीज हो गया है। लोगों को ये गाना बहुत पसंद आ रहा है। 24 घंटे में ही साढ़े 6 लाख से ज्यादा इस गाने को देख चुके हैं।

बटेऊ कंजूस नामक ये गाना अंश मोशन पिक्चर्स के बैनर तले रिलीज हुआ है। इस गाने में सपना चौधरी ने हाउस वाइफ का रोल निभाया है।

वहीं हरियाणावी सिंगर सुरेंद्र रोमियो सपना चौधरी के पति के रूप में नजर आ रहे हैं।

इस गाने में सपना चौधरी अपने पति से पैसे की मांग कर रही है, लेकिन उनके पति उनको पैसा देने से इंकार कर देते हैं। इस गाने को यूट्यूब पर 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

हाल ही में सपना के हाथ एक बड़े बजट की फिल्म लगी है। उन्हें जल्द ही भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’ के साथ आगामी भोजपुरी फिल्म ‘मजनूं’ में देखा जाने वाला है।

इस फिल्म में सपना को दिनेश लाल के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा जाने वाला है।

सपना चौधरी इससे पहले बॉलीवुड ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट’ से कदम रख चुकी हैं। उन्हें ‘वीरे की वेडिंग’ जैसी कई फिल्मों में आइटम नंबर करते हुए भी देखा जा चुका है।

अब वह निरहुआ के साथ पहली बार भोजपुरी फिल्मों में भी अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं।

spot_img

Latest articles

लक्जरी में नहीं है गौतम अदाणी का कोई जवाब, लुटियंस दिल्ली में स्थित 400 करोड़ के बंगले के हैं मालिक

नई दिल्ली : देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शामिल गौतम अदाणी देश के कई...

BREAKING: सिल्ली में ACB की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए अमीन

रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।...

3 साल बाद भी पोस्टिंग नहीं! डीएसपी नियुक्ति पर झारखंड में सियासी घमासान, विधानसभा में गूंजेगा मामला

रांची: झारखंड में 7वीं से 10वीं जेपीएससी के जरिए बहाल किए गए डीएसपी अधिकारियों...

एआई के संभावित दुरुपयोग से जुड़ी चुनौतियों के बीच भारत की भूमिका महत्वपूर्ण: डारियो अमोदेई

नयी दिल्ली : एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने बृहस्पतिवार को...

खबरें और भी हैं...