Homeबिहारममता से मिलकर तेजस्वी ने कहा- TMC को मिलेगा आरजेडी का पूरा...

ममता से मिलकर तेजस्वी ने कहा- TMC को मिलेगा आरजेडी का पूरा समर्थन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कोलकाता: तीन दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आखिरी दिन सोमवार शाम को राज्य सचिवालय नवान्न में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।

इसके बाद उन्होंने ममता बनर्जी को पूरी तरह समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने पश्चिम बंगाल में रहने वाले बिहार और उत्तर प्रदेश के हिंदी भाषी लोगों से तृणमूल कांग्रेस को समर्थन देने का भी आह्वान किया।

भाजपा को बताया बड़का झूठा पार्टी

तेजस्वी यादव ने ममता के साथ अच्छे रिश्ते बताते हुए कहा कि बंगाल में हिंदी भाषा बोलने वालों की संख्या बहुत है। बिहार और यूपी से भी लोग हैं।

इस समय चुनाव में जहां भी जरूरत होगी, हम पूरा सहयोग देंगे। भाजपा का मतलब बड़का झूठा पार्टी है।

उन्होंने बिहार के लोगों से तृणमूल को समर्थन देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा चोर दरवाजे से सत्ता में आई है, इसलिए कोई काम बिहार में नहीं हुआ है।जितने भी केंद्रीय मंत्री हैं, अपना काम छोड़कर बंगाल घूम रहे हैं। कंपनियों को बेच दिया जा रहा है।

ये लोग केवल लूट, भ्रम और नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि यह मूल्यों की लड़ाई है। हमारी पूरी ताकत ममता जी के साथ है। हम पूरी तरह से ममता जी के साथ हैं। बिहार में कांग्रेस के साथ गंठबंधन है। इस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...