मानवता शर्मशार! राजधानी रांची में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रांची में तीन साल की बच्ची से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें वैन ड्राइवर पर आरोप लगने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां तीन साल की मासूम से हैवानियत की गई है। घटना को लेकर बताया जा रहा कि कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम के साथ पेशे से वैन ड्राइवर ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इरफान के रूप में हुई है। इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि इरफान बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद बच्ची बुरी तरह से डर गई और सहम गई। जब परिवार वालों ने उससे पूछा, तो बच्ची ने अपने साथ हुई पूरी आपबीती बताई।

इसके बाद, परिवार वाले पुलिस स्टेशन पहुंचे और FIR दर्ज कराई। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। इरफान के खिलाफ BNS की धारा 74/351(2) और POCSO एक्ट की धारा 8/12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपी को बुधवार शाम को पुलिस स्टेशन लाया गया था और उससे पूछताछ की जा रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।