दिल्ली के एक अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदने की धमकी देने वाले मरीज को बचाया गया

दिल्ली के आनंद विहार स्थित अस्पताल में पांचवीं मंजिल की बालकनी पर चढ़े मरीज को समय रहते सुरक्षित नीचे उतारा गया, डीएफएस और स्टाफ की सतर्कता से टला बड़ा हादसा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : दिल्ली के आनंद विहार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज शुक्रवार सुबह पांचवीं मंजिल की बालकनी के बाहरी किनारे पर चढ़ गया और उसने कूदने की धमकी दी। मरीज को बाद में सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की वीडियों और तस्वीरों में मरीज कैलाश दीपक अस्पताल की पांचवीं मंजिल की बालकनी के किनारे पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है जबकि नीचे भारी भीड़ दिख रही है। पास की एक खिड़की से एक व्यक्ति मरीज से बात करने की कोशिश करता हुआ भी नजर आ रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।